गाजीपुर में पत्रकार को जान से मारने की मिली धमकी

जखनियां/गाजीपुर | करोना जैसी घातक(जानलेवा) महामारी के दौर में जहाँ स्वास्थ्य विभाग जान जोखिम में डालकर अपने कर्त्तव्य का पालन कर रहा है, वही बुद्धवार के दिन पदुमपुर मैगर राय में ए०एन०एम० असनीता देवी व आशा कार्यकर्ती कालिंदी देवी द्वारा जच्चा / बच्चा टीका करण के नाम पर ₹10 वह कार्ड के नाम पर ₹30 लिया जा रहा है. उक्त जानकरी पत्रकार विजय ने दी.

विजय सहाय पेशे से पत्रकार हैं, उन्होंने बताया कि  “मैं पदमपुर मैगर राय का निवासी हूँ, बुधवार को मैं अपने बड़े भाई के पुत्र को टीका लगवाने के लिए गया था तो मुझसे भी ₹10 की मांग किया गया, मैंने इसका विरोध किया तो उनका कहना था कि इसमें उच्च अधिकारियों का भी हिस्सा होता है.”

जानकारी के अनुसार जब विजय सहाय ने पैसा न देने को कहा तो, ए०एन०एम० असनीता देवी व आशा कार्यकर्ती कालिंदी देवी द्वारा कहां जाने लगा कि कहीं और जाकर आप लगवा लीजिए, जब विजय ने कहाँ कि आप लिख कर दीजिए तो लिखित ना देते हुए टीका लगा दिया गया।

विजय सही ने बताया कि ए०एन०एम० असनीता देवी व आशा कार्यकर्ती कालिंदी देवी द्वारा कहा गया कि “आप पत्रकार हैं तो नहीं देंगे पैसा”, उसी समय कालिंदी देवी ने फोन करके नेता गौतम राव अकेला पुत्र रामाराम बौद्ध को बुला लिया, गौतम राव, गाली – गलौज करने लगा और फर्जी पत्रकार करते हुए गाली देने लगा कि “अगर न्यूज़ चला तो मैं नेता हूं मेरे अच्छे – अच्छे लोगों से तालमेल है पत्रकारों की औकात में जानता हूं विजय तुम्हारी खैर नहीं है मैं तुम्हें जान से मरवा दूंगा तुम्हारी औकात मुझे पता है।”

इस घटना से कई बड़े सवाल खड़े होते हैं कि क्या नेताओं की निगाह में पत्रकारों की इतनी ही इज्जत होती है? शासन/प्रशासन ध्यान दे और नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करे!

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading