नरेंद्र मोदी का एक मिशन मेरा झूठ सबसे मजबूत डॉ जनक कुशवाहा
राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी केंद्र में सरकार इंतखाब आलम
मऊ: राजीव गांधी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन को विस्तार देने के साथ-साथ जनमानस की समस्याओं के उठाने का निर्णय लिया गया कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी किसान मजदूर युवा ट्रक ड्राइवरों के साथ संवाद करते हुए नफरत को खत्म करने के लिए जी जान लगाए हुए हैं निश्चित तौर पर आने वाली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी कार्यक्रम में जिले में चुने गए पदाधिकारी एवं कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं का माला पहना कर स्वागत भी किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नियत जनता के प्रति बिल्कुल खराब है वह भारत के कोने कोने में घूम कर केवल झूठ का पुलिंदा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्री का एक ही मिशन है मेरा झूठ सबसे मजबूत परंतु कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर के उनके झूठ का पर्दाफाश करेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि राहुल गांधी का मेहनत 2024 में रंग लाएगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बहुमत से बनेगी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में जनमानस की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ने के लिए दिन संकल्पित हैं
शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस जनमानस के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव लड़ते रहेंगे चाहे मोदी और योगी की सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोई भी जुल्म रहे हम डरने वाले नहीं हैं उनका डटकर मुकाबला करेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि विचारधारा है इस विचारधारा के माध्यम से ही देश का कल्याण संभव है कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडे के अलावा शीला भारती ओम प्रकाश ठाकुर अकरम प्रीमियम सिकंदर प्रसाद विनोद कुमार पूजा राय रामकरण यादव शशि कांत राय रत्नेश राय छोटेलाल गौतम रफी अख्तर वकील खान रमन पांडे मनसा राजभर शीला राजभर रामचंद्र राय सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे
नरेंद्र मोदी का एक मिशन मेरा झूठ सबसे मजबूत. डॉ जनक