प्रशासन की अनदेखी, शहीदों का सहादत के अपमान?

संवादाता: विकास पाठक

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सेनापुर में,प्रशासन की अनदेखी, शहीदों के सहादत के अपमान को दर्शाती हैं।मालूम हो की सेनापुर ग्राम में, स्थित शहीद स्तम्भ पर लगे ग्रेनाइट मार्बल चार माह पहले टूटकर गिरने से ग्रामवासी व क्षेत्रवासी असमंजस में थे कि यह ग्रेनाइट मार्बल आखिर टूटा कैसे क्या यह किसी की कारस्तानी है या स्वाभाविक ही यह गर्मी से चीटक कर टूट गया !पुनः एक बार फिर शहीद स्तम्भ की टाइल्स का टूट कर गिरना ये सावित करता है कि गर्मी की वजह से ही चीटक कर टूट के गिर रही हैं ! जबकि 17 अप्रैल को ग्रेनाइट मार्बल टूटने की घटना मीडिया की शुर्खिया बनी रही बाबजूद इसके भी आज तक टूटी हुई ग्रेनाइट मार्बल की मरम्मत नही कराई गई !जबकि तकरीबन हर माह अधिकारिओ व कर्मचारियों का जमावड़ा शहीद स्मारक में लगा रहता है फिर भी टूटी हुई ग्रेनाइट मार्बल को नजरअंदाज किया जाना चिंता का विषय है!या यूं कहें कि शहीदों की सहादत का अपमान नाहक ही किया जा रहा है बहरहाल टाइल्स कब और कैसे लगवाया जाय यह तो जिम्मेदार ही तय करेंगे।

बता दें कि जनवरी माह में शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार किया गया था और शहीद स्तम्भ का जीर्णोद्धार क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा कराया गया था जिसका शिलान्यास गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर किया गया था! ग्रेनाइट मार्बल टूटकर गिरने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है! सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुचे ग्राम प्रधान अरविंद चौहान ने बताया कि ग्रेनाइट मार्बल टूटने की सुचना ग्राम विकास अधिकारी आसिफ अंसारी को दे दी गयी हैं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading