उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सिर्फ 6 जिला पंचायत सदस्यों वाली बीजेपी ने 21 जिला पंचायत सदस्यों वाली एसपी को हराकर चुनाव जीत लिया। क्रॉस वोटिंग की वजह से बीजेपी को यहां जीत हासिल हुई है। इस बीच यह खबर भी उड़ी कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के दो सदस्यों ने भी बीजेपी के उम्मीदवार को वोट दे दिया। हालांकि, पार्टी ने इस बात को अफवाह करार दिया है। दोनों उम्मीदवारों ने सामने आकर साफ किया है कि उन्होंने बीजेपी के खिलाफ खड़े उम्मीदवार को वोट दिया है।
वीडियो देखें:
https://youtu.be/eoOB_LjyQDQ