एक बार फिर बिहार सीमा पर भारी मात्रा में पुलिस ने क्या पकड़ा?#


गाजीपुर। जमानिया कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बॉम्बे व्हिस्की 43 पेटी के साथ दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के देवढ़ी बॉर्डर पर मुखबिर की सूचना के आधार पर 43पेटी अवैध बॉम्बे व्हिस्की शराब के साथ एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। साथ ही दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर सचिन यादव थाना बहरियाबाद और रवि यादव कटरिया धरमरपुर थाना करण्डा को भी गिरफ्तार किया गया है। रवि यादव के ऊपर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के बाकी गिरोह की छानबीन में जुटी हुई है।जमानिया थाना के कोतवाल राजीव कुमार सिंह लगातार अवैध रूप से बिहार में प्रवेश करने वालों पर अपनी मजबूत तंत्र के द्वारा पकड़े जा रहें है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading