गाजीपुर/सैदपुर
तीन शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस को कामयाबी मिली।
मालूम हो किपुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्त व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में सैदपुर थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया।पुलिस टीम ने सोमवार की शाम, थाना के मुकदमा सं. 068/2021 धारा 354ए/294 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(2)वी एससी/एसटी एक्ट मे अभियुक्तगणों प्रदुम यादव पुत्र जनार्दन यादव, संतोष यादव पुत्र रामकुमार यादव तथा सूरज यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासीगण ग्राम कैथवलियां थाना सैदपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम
उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय,आरक्षीगण
सुमित कुमार सोनी,सुनील कुमार तथा सुनील कुमार पाल ने गिरफ्तार किया।