अधीक्षण अभियंता को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने सौपा ज्ञापन

हसीन अंसारी की रिपोर्ट

गाज़ीपुर। प्रोन्नत अभियंता के ( टाइम स्केल)एसीपी पर बनी सहमति के क्रम में वेतन प्राधिकार पर्ची का आदेश तत्काल जारी हो।
प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संगठन एवं प्रबंधन के मध्य विभिन्न स्तर पर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक माह बैठक हो। यदि उक्त मांगे नहीं पूरी होती हैं तो केंद्रीय कार्यकारिणी संगठन द्वारा लिये गए निर्णयनुसार भविष्य में समस्त अवर अभियंता प्रोन्नत अभियंता, चरणबद्ध तरीके से वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जो समय 4 से 5 बजे शाम तक जनपद के प्रत्येक अवर अभियंता प्रोन्नत अभियंता “मौन ब्रत” ध्यानाकर्षण सभा व ज्ञापन प्रेषण कार्यक्रम करेंगे।

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जिला सचिव इंजीनियर श्री रोहित कुमार ने बताया कि राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के केंद्रीय नेतृत्व का अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के एसीपी व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता में बनी सहमतियों के निराकरण न होने के कारण संगठन ने गाजीपुर के समस्त अवर अभियंता एव प्रोन्नत अभियंता कल सायं 4 बजे से 5 बजे तक मौन ब्रत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ध्यानाकर्षण सभा एव ज्ञापन प्रेषण कार्यक्रम करेगे जिसमें उत्पन्न होने वाली औद्योगिक अशांति की समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह,पंकज जायसवाल, संतोष मौर्य, जितेन्द्र गुप्ता,चित्रसेन प्रसाद,तपस कुमार,रामप्रवेश चौहान, इंद्रजीत पटेल,प्रमोद यादव,मिथिलेश यादव,रमेश कुमार,एके सिन्हा,नीरज सोनी,नीरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading