पूर्व कैबिनेट मंत्री के भतीजे दो टुकड़ों में मिला शव

वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

अमेठी। 22 वर्षीय युवक का शव अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खेरौना गांव के पास से जा रही रेल लाइन पर 2 टुकड़ों में पाए जाने से हड़कंप मच गया।

एसपी अमेठी दिनेश सिंह ने बताया कि 4 बजे भोर में 4307 लोको पायलट द्वारा जीआरपी को सूचना मिली कि एक युवक का शव अमेठी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेल लाइन पर 2 टुकड़ों में पाया गया है। मौके पर शिनाख्त से पता चला कि मृतक का नाम शुभम प्रजापति पुत्र जगदीश प्रजापति का है जो पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का भतीजा बताया जा रहा है। मृतक कक्षा 8 पास है और लाइट लगाने का काम करता है।

चूंकि घटना स्थल जीआरपी प्रतापगढ़ व आरपीएफ पोस्ट अमेठी के अंतर्गत आता है इसलिए वहां की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बाइट: दिनेश सिंह, एसपी अमेठी

एसपी ने बताया कि जीआरपी प्रतापगढ़ के प्रभारी ने उन्हें बताया कि शव पर बाहरी किसी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जो निशान पाए गया है वो ट्रेन का ही पाया गया है। इसलिए प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला ही लगता है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी अमेठी पुलिस साक्ष्य संकलन कर अपने स्तर से भी जांच कर रही है, जैसे ही कोई इनपुट मिलेगा, कार्यवाही की जाएगी।

फिलहाल इस घटना से मृतक के गांव परसावा मे सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने जीआरपी प्रतापगढ़ को हत्या की आशंका जताते हुए की तहरीर दिया है, पोस्टमॉर्टम के बाद जांच कर आगे की कार्यवाही प्रतीक्षित है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading