गाजीपुर। गौरी सिंह माउंट लिट्रा जी स्कूल में 11वीं की होनहार छात्रा थीं। वह 17 वर्ष की थी। दो-तीन माह पूर्व से ही वह पेट की बीमारी से पीडित थीं, जिसका इलाज बीएचयू में चल रहा था। मंगलवार की सुबह सात बजे करीब बीएचयू अस्पताल में गौरी अंतिम सांस ली। गौरी सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। गौरी जनपद और देश का भविष्य थी।
गौरी के पिता विनय सिंह उर्फ बीनू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हैं और जनहित में हमेशा तत्पर रहते हैं। निधन की खबर आते ही पूरा पत्रकार जगत शोक की लहर में डूब गया।
पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर, रोटरी क्लब, क्रिकेट एसोसिएशन, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, संदीप उर्फ रिंकू अग्रवाल, कमलेश सिंह लाला, शैलेंद्र सिंह, मुन्नन यादव आदि लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए गौरी सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने गौरी सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गौरी सिंह होनहार छात्रा थीं। माउंट लिट्रा जी स्कूल में शोक सभा आयोजित कर विद्यालय को तुरंत बंद कर दिया गया।