डॉक्टर मार्कंडेय सिंह बने खालिसपुर ग्राम सभा के ग्राम कांग्रेस अध्यक्ष
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच झूठ का ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच चल रहा है– डॉक्टर जनक कुशवाहा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहद खालिसपुर न्याय पंचायत की बैठक सदर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश पति कुशवाहा के नेतृत्व में खालिसपुर ग्रामसभा में संपन्न हुई जिसमें खालिसपुर के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम खालिसपुर आठवां फतेहपुर जल्लापुर गोपाल पुर उर्फ बंजारी पुर ग्राम सभा के ग्राम अध्यक्षों का चुनाव किया गया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह को खालिसपुर ग्राम सभा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया डॉ मार्कंडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान कहा कि आज समय है कि सभी कार्यकर्ता और नेता अपने अपने ग्राम को मजबूत कर आदरणीय प्रियंका गांधी के सपनों का संगठन बनाकर आगे आने वाले 2022 के चुनाव में सभी कार्यकर्ता मिलकर एक ऐसी लड़ाई लड़े जिससे गरीब अल्पसंख्यक मजदूर किसान के सपनों का सरकार बन सकें
पीसीसी सदस्य एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा वर्तमान सरकार लोकतत्र में विश्वास नहीं रख रही है और राष्ट्र भक्तती को दूसरे ढंग से परिभाषित कर विपक्ष के नेताओं को टारगेट करने पर तुली हुई है अब वह समय आ गया है जब हमें आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ कर यहां के गरीब बेसहाय जनता को न्याय दिलाने के लिए हमें सर्वस्व निछावर करना पड़ेगा अब तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री में झूठ का 20-20 का मैच चल रहा है झूठ में कौन जीतेगा इसका पर्दाफाश हम कांग्रेस जनों को करते हुए सरकार को बदल कर जनता को राहत दिलाने का काम करने का दायित्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधों पर है
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा की संगठन सृजन अभियान में नौजवान किसान और मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित कांग्रेस कर रही है पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय जी ने मारकंडेय सिंह की पेशकश का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक अच्छी सोच होगी जब हमारे बड़े नेता ग्राम सभा अध्यक्ष बन कर कांग्रेस को गति देने के लिए अपना मन बना चुके हैं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल साहब यादव रैना सिंह रामाश्रय सिंह नंद लाल यादव वीरेंद्र यादव मुस्ताक अहमद रियाज अहमद ओम प्रकाश पासवान सुनील कुशवाहा सत्य नारायण यादव आदि लोग उपस्थित थे
डॉ.मार्कण्डेय सिंह बने खालिसपुर ग्राम सभा के ग्राम कांग्रेस अध्यक्ष।