उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो में आमने-सामने हुए टक्कर में ऑटो में सवार तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 6 लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Watch Video:
आजमगढ़ शहर से एक ऑटो दस सवारियों को लेकर छतवारा की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही मुसेपुर रेलवे क्रासिंग से आगे गिरधरपुर गांव के समीप सामने से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो को टक्कर मारते हुए एक मकान में घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

