विद्युत कर्मचारियों का निजीकरण के विरोध में 25 से ज्ञापन दो अभियान

संवादाता : हसीन अंसारी

ग़ाज़ीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति,गाजीपुर के तत्वाधान में एक आपातकालीन बैठक अंधऊ पावर हाउस पर हुई जिसमें चर्चा करते हुवे जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन और हड़ताल पर जाने के  पहले बिजली कर्मी सांसदों व् विधायकों को देगे ज्ञापन। ज्ञापन दो अभियान,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के  प्रस्ताव के विरोध में विद्युत्  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन से महात्मा गांधी के जन्मदिन तक ज्ञापन दो अभियान चलाने का निर्णय लिया है |

25 सितंबर से प्रारंभ हो रहे ज्ञापन दो अभियान  के अंतर्गत बिजली कर्मी पूरे प्रदेश में  लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों  व विधान सभा तथा विधान परिषद के सदस्यों को निजीकरण के विरोध में ज्ञापन देंगे | संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष  प्रबंधन की विफलता की ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्यानाकर्षण करते हुए उनसे अपील की है की महामारी के दौरान कोरोना  योद्धा की तरह निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने वाले बिजली कर्मियों पर भरोसा रखा जाए और निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त किया जाए | 


जिला सह संयोजक शिवम राय ने बताया कि संघर्ष समिति के  केंद्रीय पदाधिकारियों के  21 सितंबर से प्रांतव्यापी दौरे प्रारंभ हो रहे  है।आगे उन्होंने कहा की निजीकरण के विरोध में संघर्ष समिति ने 24 अगस्त को ही नोटिस दे दी थी और प्रदेश भर में विरोध सभा चल रही हैं ।

बैठक में मुख्य रूप से सह संयोजक इंजीनियर शत्रुघ्न यादव, संतोष मौर्य,पंकज जायसवाल, तपस कुमार,अविनाश सिंह,चित्रषेन प्रसाद, रवि चौरसिया,अरविन्द कुशवाहा, संतोष कश्यप,संदीप,वीरेंद्र पासवान,प्रवीण सिंह,अजय विश्वकर्मा, अश्वनी सिंह,सुरेश सिंह,अनुराग सिंह,गुप्तेश्वर राम,रविन्द्र यादव,विनय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading