गाजीपुर : थानाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा
गाजीपुर | कासिमाबाद थाणे पर कासिमाबाद प्रथम के मंडल अध्यक्ष ने आज कासिमाबाद थानाध्यक्ष बलवान सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठ गये.
भाजपा गाजीपुर के पूर्व जिला महामंत्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को मंडल अध्यक्ष ने लिखित शिकायत दिया था परन्तु उस शिकायत पर पुलिस कप्तान और क्षेत्राधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई. पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्पीडन बर्दास्त नहीं किया जायेगा. अबसे भी प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश सरकार के विरुद्ध जो कार्यप्रणाली अपनाएं है उसमे सुधार लायें.
जमनिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बाल कृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि पिछले दिनों मुहमदाबाद थाने के चौकी प्रभारी ने सभासद प्रतिनिधि का का उत्पीडन किया और अब कासिमाबाद थाना प्रभारी कार्यकर्ताओं का उत्पीडन और अवैध कार्य जो कर रहे हैं वो बर्दास्त के बाहर है. तत्काल थाना प्रभारी को हटाया जाए.
धरने पर कासिमाबाद प्रथम मंडल अध्यक्ष भाजपा के संतोष गुप्ता, राम प्रताप सिंह पिंटू, सौरभ प्रताप सिंह, संतोष कुशवाहा, जहूराबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी नंदा राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीना नाथ ठाकुर, मोती बिन्द, राजेश सिंह, वेद प्रकाश, अभिजीत सिंह, पंकज सिंह, अनिल सिंह, व अन्य संक्दों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.
