शहीद के परिजनों पर दबंगों की दबंगई, पुलिस मौन

ग़ाज़ीपुर। थाना बरेसर के अंतर्गत ग्राम पोस्ट, शेरपुर ढोटारी में उषा पांडे पत्नी शहीद अवधनाथ पांडे, वासुदेव पांडे पुत्र शिव प्रसाद पांडे, जिनका खेत अराजी संख्या 205 जो चकबंदी के प्राधानों के अनुसार परिवार के कब्जे में रहा है जो बिना रुकावट के जोतते बोते रहे हैं।


शहीद के परिजनों पर दबंगों की दबंगई, पुलिस मौन। ख़बर विस्तार से।

कुछ दिनों से फसल कटने के बाद जुताई करने से, विनोद सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह, ग्राम पोस्ट शेरपुर ढोटारी दबंगई के बल पर रोका जा रहा है, मामला यहीं नही रुका, दबंग ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह (मिंटू) आशीष सिंह, विनोद सिंह, अपने दो ट्रैक्टर के साथ और कुछ बदमाशों को साथ लेकर खेत पर जोतने के लिए गए ! सूचना मिलने पर वहां पहुंचे पीड़ित वासुदेव पांडे और ऊषा पांडे पत्नी शहीद अवधनाथ पांडे को गाली गलौज देते हुए बुरी तरह पीटा और सोने के आभूषण भी छीन लिया गया और जान से मारने की धमकी भी दीया।

Tibbi Surkh Jadeed Oil . Advertisement

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading