ग़ाज़ीपुर जनपद सहित पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया, पूर्व मुख्य मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश सहित ग़ाज़ीपुर जनपद में समाजवादी के कार्यकर्ताओं नेताओं ने किसान विरोधी बिल के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कि ग़ाज़ीपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष अतीक अहमद राईनी के साथ पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुधीर यादव पीजी कॉलेज पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव अभिनव सिंह नगर महासचिव सोनू नगर सचिव आरिफ खान सुखपाल यादव के साथ हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से किसान विरोधी बिल के तहत धरना प्रदर्शन करना चाह रहे थे लेकिन यह जुल्मी सरकार जब भी कोई भी विरोध में धरना प्रदर्शन होता है उसे पहले नोटिस और आज हमारे बड़े बड़े नेताओं को घर में ही नजर बंद करके बीजेपी की सरकार ने यह साबित कर दिया ना तो जनता ना व्यापारी और ना ही किसानों के साथ है वह सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है और हम तमाम साथी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में इस जुल्मी सरकार का जोरदार तरीके से विरोध करते हैं और इस काला कानून को वापस लेने के लिए लामबंद है जो भी आदेश हमारे पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का होगा हम लोग उसका पालन करेंगे.
किसान विरोधी बिल के खिलाफ सपा का धरना प्रदर्शन।