● ध्रुव त्रिपाठी ने लगाई जीत की हैट्रिक
● शिक्षक एमएलसी चुनाव में शर्मा गुट के प्रत्याशी को हराया
लखनऊ: यूपी एमएलसी चुनाव 2020 में भाजपा की जीत का परचम लहरा रहा है। विधानपरिषद में अपनी ताकत बढ़ाकर बहुमत हासिल करने के लिए बनाई भाजपा की रणनीति रंग लाई है। लखनऊ, बरेली और मेरठ शिक्षक खंड सीट पर भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। भाजपा ने न सिर्फ अपनी मुख्य प्रतिद्वंदी सपा और कांग्रेस को पटखनी दे दी है बल्कि मेरठ सीट पर 45 साल से काबिज शर्मा गुट के नेता ओमप्रकाश शर्मा का किला भी फतह कर लिया है। वाराणसी में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव तो गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर शर्मा गुट के ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत हुई है।
ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह को 1008 मतों से पराजित किया हैं। ध्रुव कुमार त्रिपाठी को 10227 जबकि अजय सिंह को 9219 मत हुए प्राप्त हुए हैं।