सामने आया मुख़्तार अंसारी को नस्तेनाबूत करने की असली वज़ह, सीएम योगी के मंत्री ने खोला राज?
गाजीपुर। स्व.विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ।मोहम्मदाबाद के शहीद पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया।जिसमें यूपी के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला,बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त,स्व.कृष्णानन्द राय की पत्नी मोहम्मदाबाद से बीजेपी विधायक अलका राय मौजूद रही।इस दौरान लोगों ने स्व.विधायक केएन राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया।29 नवम्बर 2005 को मोहम्मदाबाद के तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानन्द राय समेत उनके 7 समर्थकों की हत्या कर दी गयी थी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में यूपी के राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कहाकि स्व.कृष्णानंद राय पूर्वांचल के विकास और सम्मान के प्रतीक हैं।उन्होंने जल्द ही केएन राय हत्याकांड मामले में इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई।