कहाँ सरकारी शराब के दुकान पर छापेमारी, मचा हड़कम्प??

ग़ाज़ीपुर ज़मानियां। जिले के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में शनिवार को उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं सीओ हितेंद्र कृष्ण की उपस्थित में आबकारी विभाग द्वारा नगर के देशी शराब की दुकान पर छापामारी की। जिससे पीने और बेचने वालों में हडकंप मचा रहा ।
क्षेत्र में लगातार मिल रहे शराब को देखते हुए छापामारी की गयी है शनिवार को एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा सीओ हितेंद्र कृष्ण की संयुक्त टीम बनाकर आबकारी विभाग के साथ नगर स्थित श्याम नारायण राय के देशी शराब पर छापेमारी की गयी। इस दौरान देशी शराब की जाँच के लिये कई शीशी को सील किया गया। आबकारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया कि स्टेशन बाजार स्थित देशी शराब पर भी छापेमारी की गयी। वहीं दिलदारनगर में सरैला चट्टी पर कृपा शंकर राय की दुकान की नमूना लिया गया।उन्होंने कहा कि जहरीली शराब की धड़ पकड़ के लिये लगातार छापे मारी कर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि जिले के उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए। ईट भट्ठों के अलावा देशी शराब की दुकानों पर छापेमारी की जा रही हैं। ताकि जहरीली शराब व तस्करों को पकड़ा जा सके। आगे भी छापे मारी के लिये कार्रवाई जारी रहेगा। इस अवसर पर आबकारी निरीक्षक राजकिशोर के अलावा का0 मुहम्मद सैफी,का0 कलीम रजा, प्रवेश कुमार तथा उमा सिंह आदि पुलिस कर्मी रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading