गाजीपुर: शिक्षा में सतत उत्कृष्टता की ओर कदम बढ़ाते हुए क्रियात्मक शैली, अनुसंधान, प्रभावी शिक्षण एवं अध्ययन-अध्यापन के लिए निर्धारित मापदंडों को पूर्ण कर के ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल मतसा जीवपुर जमानिया को 12वीं तक सीबीएसई बोर्ड की मान्यता मिल गई है। सीबीएसई नई दिल्ली से गठित विशेष दल ने विद्यालय परिसर एवं विद्यालय से संबंधित शैक्षणिक व्यवस्था सहित सभी गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी मापदंडों पर खरा उतरते हुए ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल ने हायर सेकेंडरी स्तर तक सीबीएसई की मान्यता प्राप्त की। स्कूल के प्रबंधक कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के लिए ऐसे कार्य करने चाहिए जो आगे चलकर न केवल सुदृढ़ छात्र अपितु सुदृढ़ समाज एवं राष्ट्र की रचना करें। हमारे संस्थान ने हमेशा अपने विद्यार्थियों को एक स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान किया है ताकि वे हर क्षेत्र की गतिविधि में विकास कर सकें चाहे वह शिक्षा, खेल या अन्य कोई भूमिका हो। हमने अपने सभी विद्यार्थियों को समान अवसर दिए हैं ताकि वे अपनी वास्तविक क्षमता की पहचान करें और स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद बाहरी दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं।
स्वस्थ प्रतिस्पर्धी वातावरण का निर्माण ही उद्देश्य । मान्यता मिलने से स्कूल के छात्र एवं छात्राओं सहित विद्यालय के अध्यापकों एवं अभिभावकों के हर्ष व्याप्त है। स्कूल के प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों संग एक दूसरे को मिठाई खिला खुशियां मनाई। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक कृष्णानंद राय ज्योति राय प्रधानाचार्य जी एस लाल राम नगीना राय ईश्वर नेपाल शैलेंद्र राय हरे राम राय कृतिका अंजली राय गुंजन बलिराम राजीव कृष्ण गोपाल विनोद आदि रहे ।
ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल को C.B.S.E. बोर्ड की 12वीं तक मान्यता।