शिक्षक नेता विनोद सिंह अब नही रहें

शिक्षक नेता विनोद सिंह का निधन
गाजीपुर। माध्‍यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्‍यक्ष व इंटर कालेज करंडा के प्रधानाचार्य विनोद सिंह 57 वर्ष का बुद्धवार को निधन हो गया। विनोद सिंह लंबे समय से बिमार चल रहें थे। यह जानकारी उनके बड़े पुत्र व भाजपा नेता आशु सिंह ने दी है। आंशु सिंह ने बताया कि पिता जी का अंतिम संस्‍कार गुरूवार को पैतृक गांव कटरिया के गंगा घाट पर किया जायेगा। विनोद सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है, स्‍व. विनोद सिंह आजीवन शिक्षको के हित के लिए लड़ाई लड़ते रहें। छात्रो और अभिभावको में अपने व्‍यवहार कुशलता से बहुत ही लोकप्रिय थे। जनपद के शिक्षको में विनोद सिंह का नाम बहुत ही आदर के साथ लिया जाता था। उनके निधन से गाजीपुर के शिक्षको में शोक की लहर दौड़ गयी।कटरिया गाँव मे जैसे ही खबर पहुँची पूरें गाँव मे सहित जनपद में शोक की लहर पहुंच गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading