SP ग़ाज़ीपुर का ऐतेहासिक एक्शन, पुलिस महकमे मचा हड़कम्प

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही की है। सोमवार को उन्होंने शहर कोतवाली में तैनात आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

जिन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है उनमें थाना कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल पदमदेव पांडे, कांस्टेबल चंद्रेश सिंह के अलावा रजागंज चौकी पर तैनात सिपाही कमलेश कुमार, विजय कुमार सिंह, संतोष कुमार और प्रदीप कुमार कनौजिया शामिल है।

पुलिस अधीक्षक की यह कार्यवाही ओवरलोडिंग के खेल और बालू खनन की मिल रही शिकायतों से जुड़ी मानी जा रही है। मालूम हो कि हमीद सेतु पर आवागमन की मंजूरी मिलने के बाद से ही ओवरलोडिंग और बालू खनन की खबरें लगातार सुर्खियों में देखने को मिल रही थी। ऐसे में पुलिस कप्तान की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading