ग़ाज़ीपुर जनपद के जमानिया थाना में आज दिनांक 27/10/ 2020 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय जमानिया श्री हितेंद्र कृष्ण और प्रभारी निरीक्षक जमानिया श्री राजीव कुमार सिंह एवं थाने पर मौजूद समस्त उपनिरीक्षकगण तथा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के सरपंच, संभ्रांत व्यक्तियों तथा नगरपालिका क्षेत्र के सभासदों तथा पुजारियों ,मुतवल्लियो के समक्ष आगामी पर्व बारावफात के सम्बंध में पीस कमेटी की मीटिंग की गयी तथा सभी को बताया गया की कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार का कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा तथा सभी लोगो को बताया गया की सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग अवश्य करेंगे ।
पीस मीटिंग सम्पन्न, बारावफात में जुलूस नही
