सांसद आज़म खां की रिहाई के लिए सपा का हस्ताक्षर अभियान

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं सांसद मोहम्मद आजम खान की रिहाई की मांग को लेकर एक पखवारे से चल रहा हस्ताक्षर अभियान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में आज शहर मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन के नीचे चलाया गया ।यह हस्ताक्षर अभियान विजय दशमी पर्व तक चलेगा । 10000हस्ताक्षर अब तक हो चुका है । विजयदशमी पर्व के पश्चात हस्ताक्षर फार्मेट को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को भेजा जाएगा ।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जुल्म ज्यादती बेइंतहा बढ़ गई है । आजम खां साहब जो समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं, नौ बार विधायक चुने गए हों,राज्यसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य होने के साथ-साथ प्रदेश सरकार में कई कई बार कैबिनेट मंत्री रहे हो ऐसे व्यक्तित्व पर किताब,बकरी और भैंस चोरी तक के मुकदमें सरकार के इशारे पर दर्ज किया गया है, यह अपने आप में हास्यास्पद होने के साथ-साथ बहुत ही अन्यायपूर्ण हैं । आजम खां के ऊपर अब तक लगभग 80 मुकदमें दर्ज कराये जा चुके हैं । आजम खां को यह सजा केवल भाजपा सरकार के खिलाफ सच बोलने के लिए दी गयी है । उन्होंने कहा कि योगी जी चाहे जितना जुल्मों-सितम कर लें सच्चे समाजवादी को अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ लड़ने से वह नहीं रोक सकते । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया पूर्णरूप से तानाशाही भरा है । अपने विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाने के लिए भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक कदम उठाने से बाज नहीं आ रही है । वह विरोधी दल के नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेलों में डालने का काम कर रही है । समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पुलिस की लाठी गोली और जेल से डरने वाले नहीं हैं । तानाशाहों और सामंतियों के खिलाफ लड़ना समाजवादियों की फितरत रही है । भाजपा को सत्ता का अहं हो गया है । उन्होंने कहा कि आजम खां साहब इमरजेंसी के योद्धा रहे हैं । उन्होंने रामपुर में नवाबों के दबदबे को खत्म कर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का काम किया ।
इस कार्यक्रम के संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता तौफीक खां ने भाजपा सरकार के जुल्म की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की हुकूमत ने जुल्म करने के मामले में ब्रिटानी और इंदिरा जी की भी हुकूमत को पीछे छोड़ दिया है । उन्होंने कहा कि भाजपाई हुक्मरानों को सत्ता का अहं हो गया है , शायद उन्हें यह नहीं पता कि सरकारें आती जाती रहती है । जिस लोकतांत्रिक रास्ते से उन्हें सत्ता मिली है उसी रास्ते से उन्हें वापस भी जाना होगा ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव , जिलापंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय यादव, जै किशन साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,आमिर अली, जावेद खां ,मेराज खां, अबु फकर खां, जमाल खां मिट्ठू ,भोलू खां, शाहनवाज खां,रामवृक्ष यादव ,मुन्नन यादव, दिनेश यादव,चंद्रिका यादव ,रानू मिश्रा, डॉ समीर सिंह, सत्येन्द्र यादव,अभिनव सिंह, आदित्य यादव,नन्हे खां, लड्डन खां ,संजीत कुशवाहा, अफजल खां,आरिफ खां, सोनू खां,गयासुद्दीन आजाद, राकेश यादव, जगत मोहन बिंद,रामयश यादव, आत्मा यादव, रामप्रताप यादव ,पप्पू यादव आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading