गाजीपुर । विजय बहादुर पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबुआ में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार की दोपहर पड़ोसी रामभरोस पांडेय के पुत्रों से रास्ते में पड़ने वाले टिन शेड को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वे मूर्छित हो गए। पिता की हालत देख पुत्र व स्वजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगज पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन उनका शव लेकर घर वापस आए। मृतक के पुत्र अंबुज पटेल ने करंडा पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लग गई। देखिए पूरी रिपोर्ट
Related Posts
तो मोख्तार के गुर्गों ने कम्पनी को ही हड़प लिया था?
पत्रकारिता के कई पहलू होते हैं यदि बदलते वक्त में बात किया जाए तो पत्रकारिता एक कला है। सूचनाओं को…
डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से IIM लखनऊ के निकट इनोवेशन हब स्थापित करने का किया आग्रह!
लखनऊ (Lucknow) के सरोजिनी नगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने उत्तर प्रदेश में नवाचार आधारित उद्यमशीलता…
पटना में बवाल : PM मोदी की माँ के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माँ के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले ने बिहार की सियासत…