गहमर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैम्प का समापन।

भदौरा/ग़ाज़ीपुर।
माननीय मुख्यमंत्री जी,अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, महानिदेशक महोदया स्कूल शिक्षा द्वारा प्रदत्त आदेश तथा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, व खण्ड शिक्षा अधिकारी भदौरा महोदय के निर्देशन में विकास खंड भदौरा के कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों कुल 40 में दिनांक 21-5-25 से संचालित समर कैंप का आज समापन हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय गहमर के समापन समारोह में पूर्व विधायिका श्रीमती सुनीता सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी भदौरा की गरिमामय उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान गहमर ने समर कैंप में शिक्षकों द्वारा कराई गई गतिविधियों की सराहना की गई। बच्चों द्वारा समर कैंप के दौरान रचनात्मक, सृजनात्मक व कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बैज,घड़ी, गिफ्ट बैग, गुलदस्ता, मेहंदी कला, सामाजिक, सांस्कृतिक व भाषाई पोस्टर, मूर्ति निर्माण, स्वच्छता तथा हाइजिन संबंधी चित्रकला, प्रत्येक बच्चे ने एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण, कढ़ाई बुनाई, नृत्य,कला,गायन संगीत आदि को प्रस्तुत किया गया। माननीय पूर्व विधायिका द्वारा समर कैंप की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे आगामी वर्षों में जारी रखने की बात कही गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी भदौरा द्वारा बच्चों को समर कैंप में शिक्षकों द्वारा कराई गई गतिविधियों और जीवन कौशल का दिये गये ज्ञान की प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading