प्रदेश में आज से गेहूं खरीद शुरु…

लखनऊ। प्रदेश में सरकारी क्रय केंद्रों पर 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी, जो 15 जून तक चलेगी। इसके लिए 6500 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, यह पिछले वर्ष से 150 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कर दिया जाए। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल एफसीएसडॉटयूपीडॉटजीओवीडॉटइन या मोबाइल एप यूपी किसान मित्र पर पंजीकरण या नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। खाद्य व रसद विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading