लखनऊ/गाज़ीपुर। राजनीति में कुछ तस्वीरें अहम हो जाती हैं। तस्वीरों के कई मतलब भी निकल जाते हैं। कुछ तस्वीरें राजनीति में मजबूत दोस्ती की ओर इशारा करती हैं तो कुछ तस्वीरें बदलती हुई राजनीति को दर्शाती हैं। इस बीच एक ऐसी ही तस्वीर की चर्चा खूब हो रही है, तस्वीर है उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री विजय मिश्र और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की।
राजनीति में विजय मिश्र का विवादों से नाता कम ही रहा है, वह बयान बाजियां करते हुए भी नजर नहीं आते। जानकारों का मानना है कि विजय मिश्र की राजनीति हमेशा से स्पष्ट रही है और अपने कार्यकाल में विजय मिश्रा ने जो विकास कार्य किए हैं उसकी चर्चा आज भी होती है।

लेकिन हम राजनीतिक गलियारे में विजय मित्र की तस्वीर को लेकर चर्चा गर्म है। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर विजय मिश्र के मजबूत राजनीतिक संबंधों की ओर इशारा करती है। अब चर्चायें जो भी हो, विजय मिश्रा हमेशा से ही अपने राजनीतिक संबंधों का निर्वहन बखूबी करते हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री विजय मिश्र, उड़ीसा स्थित केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर पहुंचे।
दरअसल, केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देवेंद्र प्रधान का 17 मार्च 2025 को सुबह 10:30 पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। बता दें कि देवेंद्र प्रधान अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में परिवहन मंत्री रहे थे। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। देवेंद्र प्रधान राजनीति में आने से पहले सरकारी डॉक्टर थे। निधन की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे थे।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री विजय मिश्र भी ओडिशा स्थित धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर पहुंचे और उनके पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विजय मिश्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि
“माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Dharmendra Pradhan जी के पूज्य पिताजी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान जी के निधन पर ओडिशा स्थित उनके आवास पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री Sunil Bansal जी के साथ पंहुचकर शोक संवेदना व्यक्त कर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि..!”

