जंगल में 16 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी…

ब्यूरो | शनिवार की सुबह छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला गोलियों की आवाज से गूंज उठा, वहां सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। ख़बर के अनुसार मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सली मारे गए हैं, जिनकी संख्या बढ़ने की सम्भावना है, वहीँ इंसास और SLR समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने अपडेट देते हुए बताया कि “16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। खबर है कि इस मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश ढेर हो गया है।” वहीं दूसरी तरफ इससे पहले एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि “सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ अभी भी जारी है।” मिली जानकारी के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा है कि “मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में हुई है। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को अभियान शुरू हुआ। अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुकमा पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास क्षेत्रों की सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। मुठभेड़ में डीवीसीएम केडर के नक्सलिक जगदीश के भी मारे जाने की खबर है। हाल ही में 25 लाख का नक्सली सुधाकर भी मार गिराया गया था। मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें सुकुमा के स्थानीय अस्पताल में लाया गया है। 

सुरक्षाबलों की माओवादियों के साथ मुठभेड़ का काल्पनिक दृश्य

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading