Lucknow के मोहनीपुरवा में बिजली चोरों के घर पर छापा!



Lucknow हुसैनाबाद के मोहनीपुरवा में सोमवार चेकिंग टीम ने बिजली चोरों के घरों पर छापे की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान लोग घरों से निकल गए और कर्मियों से अभद्रता के साथ ही नोक झोक करने लगे। लेकिन, साथ में पुलिस होने के कारण लोग पीछे हट गए। इस दौरान हुई जांच में 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है।

अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि सुबह करीब 5:15 बजे घंटाघर उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार की अगवाई में मोहनीपुरवा के मेहताबाग और गेंद खेतखाना पानी टँकी के पास करीब 10 बजे तक जांच चली। इस जांच में 14 घरों में सीधे कटिया से एसी और कूलर चलाया जा रहा था ऐसे सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

आमौसी जोन के तहत एफसीआई उपकेंद्र इलाके में सोमवार को सुबह 11 से बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली को काटा गया। इसके लिए करीब छह टीमों ने मोहल्ले- मोहल्ले उपभोक्ताओं के घरों पर दस्तक देकर बिल वसूला और जिन लोगों ने बिल नहीं चुकाया उनका कनेक्शन काट दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading