यूपी में कोरोना मामले केवल ‘क्वारंटाइन’ में ही पाॅजिटिव आए

ब्यूरो रिपोर्ट | कोरोना संक्रमण कही न कही से कुछ न कुछ अच्छी खबर देश को मिल रही है. लॉक डाउन और क्वारंटाइन का फायदा देश को मिल रहा है. इसी क्रम में ACS, गृह व सूचना अवनीश अवस्थी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि “मुख्यमंत्री ने कहा है कि हाॅट स्पाॅट्स में सभी की टेस्टिंग हो व हाॅट स्पाॅट्स के बाहर भी लोगों की टेस्टिंग कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में टेस्टिंग के लिए अधिक मामले हों, वहां पर पूल टेस्टिंग कराई जाए.”

उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री जी ने कानपुर, सहारनपुर व मेरठ जैसे जनपद, जहां टेस्टिंग का लोड ज्यादा है, वहां के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. तो वहीँ रायबरेली में ‘क्वारंटाइन’ में रखे गए लोगों की रिपोर्ट पहले निगेटिव आई थी मगर दोबारा टेस्ट कराने पर वे पाॅजिटिव पाए गए हैं.”

उन्होंने कहा कि “लोगों को ‘क्वारंटाइन’ में रखने की सावधानी का यह लाभ प्राप्त हुआ कि वे ‘क्वारंटाइन’ में ही पाॅजिटिव आए हैं। अब कोविड के प्रोटोकॉल अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading