देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जाने वाला सूबा- उत्तर प्रदेश है। इस राज्य की सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को तरजीह दी गई है। यूपी की राज्यसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का फैसला करते हुए भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया। भाजपा उम्मीदवारों की सूची को सरकार की महत्वाकांक्षी मुहिम- महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन कानून से भी जोड़ा जा रहा है।
