गाजीपुर | राजनीति में हर एक खबर नयी संभावनाओं की ओर इशारा करती है. जनपद के एक दिग्गज नेता का 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना और उस तस्वीर को सीएम के x हैंडल से पोस्ट होना चर्चाओं में है. जी हाँ पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने मंगलवार को सपरिवार लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. सीएम ने परिवार का कुशलक्षेम जाना.
लेकिन इस तस्वीर ने राजनितिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी. राधेमोहन सिंह का सीएम योगी के प्रति झुकाव और सीएम योगी द्वारा उन्हें प्राथमिकता देना कहीं नए समीकरण की ओर इशारा तो नहीं कर रहा. पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह पहले समाजवादी पार्टी में थे, पार्टी का अफजाल अंसारी और उनके परिवार की तरफ झुकाव देखते हुए उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया. उनकी गिनती जनपद में साफ़ छवि वाले नेताओं में होती है. वो मेघबरन सिंह स्टेडियम का संचालन भी करते हैं, जिसके कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है.
वहीँ इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने हाल ही में दाम्पत्य सूत्र में बंधे राधेमोहन सिंह के पुत्र अलोक सिंह और पुत्रवधु शुचिता सिंह के सुखमय जीवन कामना की. 2018 बैच की पीपीएस शुचिता इन दिनों मेरठ की सीओ सिटी पद पर तैनात हैं. अलोक सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं. इस दौरान राधेमोहन सिंह व उनकी पत्नी अंजना सिंह साथ मौजूद रहे.

