हो गया यूपी के नए डीजीपी का ऐलान…

यूपी के DGP का ऐलान हो गया है। राजीव कृष्ण नए डीजीपी बनाए गए हैं। इन्हें भी कार्यवाहक DGP बनाया गया है। ये लगातार 5 वें कार्यवाहक DGP हैं। राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

मूल रूप से नोएडा के रहने वाले राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। इस समय वे विजिलेंस के डायरेक्टर और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं। मौजूदा दौर के अफसरों में सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक हैं। राजीव कृष्ण की गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है। पेपर लीक की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने इन्हें यूपी की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी थी, जिस पर ये खरे उतरे थे।

राजीव कृष्ण ऐसे घराने से संबंध रखते हैं जहां एक दो नहीं लगभग आधा दर्जन से अधिक अफसर हैं। राजीव कृष्ण की पत्नी आईआरएस अफसर हैं और मौजूदा समय में लखनऊ में तैनात हैं।

कहां-कहां रही तैनाती

राजीव कृष्ण 1991 में आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली तैनाती प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुई थी। इसके बाद वे बरेली, कानपुर, अलीगढ़ में एएसपी के तौर पर तैनात रहे। 10 मार्च 1997 को इन्हें पहली बार जिले की कमान सौंपी गई और वे फिरोजाबाद के एसपी बने। इसके बाद राजीव कृष्ण इटावा, मथुरा, फतेहगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, आगरा, लखनऊ, बरेली के एसएसपी रहे। मायावती शासनकाल में जब बड़े जिलों में एसएसपी के स्थान पर डीआईजी की तैनाती हो रही थी, उस समय इन्हें लखनऊ जिले का डीआईजी बनाया गया था। आईजी बनने के बाद ये मेरठ रेंज के आईजी भी बने थे। 2012 में ये केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। सितंबर 2017 में लौटे तो पहले पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनाती दी गई। पांच फरवरी 2018 को इन्हें लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया। राजीव कृष्ण आगरा जोन में भी ढाई साल तक एडीजी जोन रहे थे।

मजबूत बैक ग्राउंड

राजीव कृष्ण के परिवार में दो पीढ़ियों से सिविल सेवाओं (आईपीएस, आईआरएस) और राजनीति में प्रभावशाली उपस्थिति है। सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह इनके साले हैं। राजेश्वर यूपी पुलिस के 1996 बैच के अफसर रहे हैं। बाद में वे प्रतिनियुक्ति पर प्रवर्तन निदेशालय चले गए और उसी कॉडर में मर्ज हो गए। 2022 के चुनाव से ठीक पहले राजेश्वर सिंह ने वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा और वे मौजूदा समय में लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से विधायक हैं। राजेश्वर की पत्नी लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त हैं। पत्नी मीनाक्षी सिंह लखनऊ में आयकर आयुक्त हैं। इसके अलावा इनके ससुर भी डीआईजी रहे हैं।

………..

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading