Unnao में एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत, 18 की मौत

Unnao Accident: देश में बढ़ते हादसों ने कई परिवारों को उजाड़ दिया, कई हसते खेलते परिवार गम के उस अन्धकार में डूब गये जो अब कभी न ठीक होने वाले जख्म में बदल गया. एक बार उन्नाव से आई हादसे की खबर ने सबको चौंका दिया. बिहार एक गाँव से दिल्ली शहर की ओर चले कई लोगों का अंतिम सफ़र उन्नाव में ही हमेशा के लिए ख़त्म हो गया.

उन्नाव जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बस और दूध टैंकर की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई। एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं और एक करीब दस साल के बच्चे सहित 18 बस यात्रियों की मौत हो गई है। लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस में बच्चों सहित करीब 100 यात्री बैठे थे।

बिहार के शिवहर से दिल्ली जा रही महोबा जिले की ट्रैवल कंपनी की स्लीपर बस बुधवार सुबह करीब छह बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट गांव के सामने हवाई पट्टी पर पहुंची थी। लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे टैंकर को ओवरटेक करते समय बस टैंकर में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर दोनों के परखच्चे उड़ गए। तेज रफ्तार होने से बस का चालक की तरफ का हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया। सीटों पर बैठे और लेटे यात्रियों में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं।

सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पीआरवी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी किया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। उपचार के बाद घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सीओ ने बताया कि ट्रैवल कंपनी के माध्यम से बुक हुए टिकट के आधार पर मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख और किया मुआवजे का एलान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है। उनके प्रति मेरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इसके साथ ही, मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि प्रधानमंत्री ने मृतक आश्रित को दो लाख औऱ घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है। उन्नाव हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

हादसे में ये लोग हुए घायल

  • दिलशाद (17) निवासी, मोदीपुरम, मेरठ
  • साहिल (15) निवासी मोदीपुरम, मेरठ
  • कुममामन (20) निवासी नबी करीम, दिल्ली
  • सलीम (20) निवासी पिसारा कोठी, मोतीहारी, बिहार
  • चांदनी (20) निवासी अदनपुरा, दिल्ली
  • शबाना (40 )निवासी अजनपुरा, दिल्ली
  • सनामा (18) निवासी अजनपुरा, दिल्ली
  • मोहम्मद सद्दाम (30) निवासी शिवहर, बिहार
  • रजनीश कुमार (29) निवासी जहांगीरपुर, शिवहर, बिहार
  • राज निवास प्रसाद (42) निवासी सीतामढ़ी, बिहार
  • लाल बाबू दास (54) निवासी हिरोता, शिवहर, बिहार
  • रामप्रवेश कुमार (30) निवासी हिरम्मा, शिवहर, बिहार
  • भारत भूषण कुमार (21) निवासी हिरम्मा, शिवहर, बिहार
  • मोहम्मद शकील (15) निवासी कमला मार्केट, दिल्ली
  • तौफीक (18) निवासी कमला मार्केट, दिल्ली
  • मुन्नी खातून (40) निवासी कमला मार्केट, दिल्ली
  • उरसेद (45) निवासी चांदनी चौक, काजी हाउस, दिल्ली
  • नीतू (20) निवासी मनहरा, शिवहर, बिहार
  • संतोष कुमार (18) निवासी पिपराही, शिवहर, बिहार

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading