यह वह मुहिम है जिससे कम होंगे बेरोजगार।।
यह वह स्कीम है जिससे मिलेगा कईयों को रोजगार।।
बेरोजगारों के लिए आगे बढ़ कर आई है सरकार।।
यूनियन बैंक ने भी किया है विचार।।
अब मिलेगा बेरोजगारों को रोजगार।।
Video: अब बेरोजगारों को 1 लाख़। रोजगार के नाम पर लॉलीपॉप देने वालों को जोरदार तमाचा….
हमारे देश में बेरोजगारी एक अहम मुद्दा है जिसको लेकर तमाम सवाल खड़े होते हैं लेकिन बेरोजगारी को दूर करने के उपाय नहीं निकल पाते हैं। तमाम कंपनियां या संगठन आते हैं जो रोजगार का वादा तो करते हैं लेकिन उचित उपाय नहीं दे पाते हैं।
एक बेहतर रोजगार पाने के लिए एक सटीक प्लान प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। रोजगार का मात्र यह मतलब नहीं होता कि आप कहीं पर किसी के अंतर्गत नौकरी करें। स्वयं का रोजगार करना भी अपने साथ ही अन्य वर्गों को आगे बढ़ाने के बराबर है।
यदि आप स्वयं का रोजगार करते हैं तो आप केवल खुद का ही नहीं अपितु अन्य जरूरतमंदों को भी रोजगार देन पाने में सक्षम होते हैं।
कुछ ऐसी ही योजना लेकर आई है सरकार। और सरकार के इन योजनाओं पर काम कर रहा है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया। इस योजना के अंतर्गत ना केवल मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाता है अपितु निशुल्क रहने की व्यवस्था और खाने पीने की व्यवस्था भी दी जाती है। प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार शुरू करने के लिए बैंक के द्वारा ऋण भी दिया जाता है। इसमें कई तरह के ट्रेड होते हैं जिस ट्रेन में आपकी रूचि होती है उस ट्रेड में आप प्रशिक्षण लेने के बाद स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं जिसमें बैंक आपका साथ देती है।
इन सबके अलावा सरकार की तरफ से 1 बीसी सखी नामक योजना भी चलाई जा रही है इस योजना में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण और खाने-पीने के साथ ₹4000 प्रतिमाह मिलता है उसके बाद ₹100000 तक के ऋण की भी व्यवस्था है।
इस योजना में सबसे पहले आपकी शॉर्ट लिस्टिंग होती है उसके बाद प्रशिक्षण होता है प्रशिक्षण के बाद आप को नियुक्त किया जाता है और फिर 6 महीने तक ₹4000 प्रतिमाह मिलता है।
सरकार की तमाम योजनाओं से युवाओं को रोजगार करने में सहायता मिलेगी और बेरोजगारी का दर कम होगा।