UP News: हथियारों के खरीद फरोख्त में नप गया पत्रकार! आरोपी का मुख़्तार अंसारी से संबंध?

Document

Seen:

………………..

UP News: उत्तर प्रदेश में एक पत्रकार द्वारा अपने अधिकार का दुरुपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। खबर के अनुसार फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने और उनका दुरुपयोग कर शराब विक्रेताओं को अवैध रूप से लाइसेंस जारी कराने के मामले में चौंकाने वाला नाम सामने आया है। साथ ही अवैध शस्त्र लाइसेंस पर अवैध तरीके से हथियारों के खरीद फरोख्त का भी मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले में टीवी न्यूज चैनल से जुड़े रिपोर्टर शोभित चतुर्वेदी समेत कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह पूरा मामला जनपद आगरा का है।

खबर के अनुसार एक शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्शन लिया और यह पूरा मामला यूपी एसटीएफ को सौप था। इसके बाद जांच में खुलासे होते गए। शोभित के अलावा अन्य आरोपियों में- मो. जैद खान, मोहम्मद अरशद, राजेश कुमार बघेल, भूपेंद्र, शिवकुमार सारस्वत और सेवानिवृत्त संजय एएलसी प्रथम का नाम दर्ज है। इन सभी पर मुकदमा स्ख्या- 33-2025 के तहत आईपीसी 420, 467, 468, 471, 3, 25 व 30 की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

वही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद जैद के संबंध मऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी से बताई जा रहे हैं। बांदा जेल में बंद रहने के दौरान करीब 1 वर्ष पूर्व मुख्तार अंसारी की मृत्यु हो चुकी है। मुख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मामले थे और कई बड़े मामलों में मुख्तार अंसारी का नाम शामिल था। पूरी खबर ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading