Ghazipur: सपा विधायक पर भड़के सपा कार्यकर्ता! पारा 40° पार, जमानियां ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट…

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0014,0.0007; brp_del_sen:0.1000,0.1000; motionR: null; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (200, 0);aec_lux: 290.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65536;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 40;
Document

Seen:

गाजीपुर में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले 5 दिनों से तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा के अनुसार, आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। पश्चिमी हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। कुछ दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है। मानसून के 20 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश से प्रवेश करने की उम्मीद है।

गाजीपुर के दिलदारनगर में बिजली कटौती ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अनियमित हो गई है। गर्मी और उमस के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदार गर्मी से बचने के लिए तख्ती का सहारा ले रहे हैं। लोग राहत पाने के लिए आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। वहीँ करंडा में ट्रांसफार्मर ख़राब होने स्थानीय लोगों ने स्थानीय सपा विधायक जै किशुन साहू को फ़ोन किया, विधायक की बात सुनकर लोग भड़क गये। बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ताओं ने ही विधायक जी को खरी खोटी सुना दिया।

वहीँ जमानियां कस्बा स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। परिसर में लगा 400 केवीए का ट्राली ट्रांसफॉर्मर शॉर्ट सर्किट के कारण ब्लास्ट हो गया। और धू धू कर जलने लगा,इस घटना से विद्युत विभाग को करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो चुका था। इस घटना से लोदीपुर, चांदपुर और चौधरी मोहल्ला समेत 300 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि दो दिन पहले भी इसी स्वास्थ्य केंद्र में लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया था। तब विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ट्राली ट्रांसफॉर्मर लगाया था।

By Zafar Iqbal

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading