Report: Haseen Ansari
गाजीपुर | पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 310 चैनल के पास अचानक स्कॉर्पियों का दाहिने तरफ का अगला टायर फट गया। गाड़ी की रफ्तार सौ से अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।
इस घटना में रुपेश कुमार (30), रुपेश की पत्नी रंजा (28) और बच्चे ऋषभ कुमार (7), रिया कुमारी (5) रिद्धी (3) और रितिका (9) और रुपेश के सगे भाई मुकेश यादव (27) घायल हो गये। ये सब एक ही परिवार के हैं और दिल्ली में रहते हैं। रुपेश स्कॉर्पियों से सभी के साथ अपने गांव बिहार के बेगुसराय वार्ड नंबर चार कैलाश पुरी सिंगरौल जा रहे थे। गाड़ी में रखे सामान को देखकर लग रहा था कि वह किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है कि ये घटना गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 310 चैनल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियों का दाहिने तरफ का अगला पहिया ब्लॉस्ट कर गया। सौ से अधिक की रफ्तार में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

घटना की जानकारी होते ही यूपीडा के कर्मचारियों ने एबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर के कासिमाबाद पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल रुपेश, मुकेश और रंजना कुमारी को चिकित्सकों ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ख़बर के अनुसार थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए। घायलों में तीन को बेहतर इलाज के लिए मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


