सैफ अली खान पर बुधवार रात ढाई बजे घर में घुसकर हमला किया गया था। हमले के बाद रात को ही एक्टर को लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था। अब डॉक्टर्स ने सैफ का हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा है कि फिलहाल सैफ पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर्स ने कहा है कि हमले के दौरान सैफ को चाकू 2 मिलीमीटर से लगने से बचा है, 2 मिलीमीटर और अंदर जाता तो स्पाइनल कॉर्ड में दिक्कत हो सकती थी। फिलहाल सैफ को एक हफ्ते रेस्ट करने की सलाह दी गई है। कंडीशन को देखते हुए 2 से 3 दिन में सैफ को डिसचार्ज किया जा सकता है।
वहीँ एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमले के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हमले के बाद संदिग्ध CCTV में बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था जहाँ से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध 15 जनवरी की रात ढाई बजे सैफ के घर की छठी फ्लोर से नीचे उतरता दिखा था।
इस हमले में सैफ अली खान को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था जिसके बाद सर्जरी करके इसे निकाला गया है। वहीँ जांच के लिए चाकू के हिस्से को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
सैफ-करीना के बच्चों के कमरे में हुई थी घटना
बताया जा रहा है कि ये घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की है। कमरे में उनकी हाउसकीपर मौजूद थी जिसका नाम अरियामा फिलिप उर्फ लीमा है, जिसे एक अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उसके चीखने की आवाज सुनते ही सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे थे। सैफ को देखते ही हमलवार ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान सैफ के साथ घायल हुई हाउसकीपर को भी लीलावती अस्पताल ले जाया गया।
हमलावर ने की थी एक करोड़ की मांग की
पुलिस के अनुसार सैफ के घर से 3 हाउस मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गई। पूछताछ में हाउस मेड ने पुलिस को बताया कि उसे बाथरूम के पास अचानक कोई परछाई नजर आई उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आए होगी, लेकिन उन्हें बाद में शक हुआ तो वह आगे गई तभी अचानक हमला कर दिया गया और धारदार हथियार दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा। इस बीच दूसरी मेड भी आ गई और हमलावर ने बच्चों की देखभाल करने वाली मेड (नैनी) से एक करोड रुपए की डिमांड की तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ अली खान भी वहां पहुंचे और अज्ञात आरोपी ने सैफ पर हमला कर दिया, उनके बीच हाथापाई हुई।
मेड ने अपने बयान में बताया कि हमले के वक्त घर में 3 महिला और 3 पुरुष नौकर मौजूद थे। सैफ के दुसरे बच्चे इब्राहिम और सारा अली खान भी इसी बिल्डिंग में आठवीं मंजिल पर रहते हैं। हमले की ख़बर सुनते ही वह ऊपर आए और सैफ अली खान को लेकर ऑटो में अस्पताल गए क्योंकि घर पर कोई भी ड्राइवर मौजूद नहीं था और ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक वाहन किसी को चलाना नहीं आता था, इसलिए उन्हें ऑटो से लीलावती अस्पताल ले जाया गया।




