गाज़ीपुर। नवरात्र यानी शक्ति रुपी मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करने का दिन। जनपद में हर तरफ दुर्गा पूजा के पंडाल सजे हुए थे। पूरा वातावरण भक्ति में था मंत्र उच्चारण से आसमान गूंज रहा था। तभी अचानक गोली की आवाज से जनपद सहम गया।
14 अक्टूबर 2021 को दिन में लगभग 3:00 बजे, करण्डा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पुलिस को 6:30 बजे मिला। सूचना मिली कि सुदीप यादव S/O रविंदर यादव R/0 पहाड़पुर,अपनी मां को लेकर बाजार गया था। वापस आते वक्त रास्ते में एक हरिजन द्वारा अपनी बकरी रस्सी से बांधी गई थी। सुदीप बकरी बांधने वाले व्यक्ति से झगड़ा करने लगा। इस बात पर सुदीप की मां ने सुदीप को झगड़ा करने से मना किया।अपनी मां द्वारा झगड़ा करने से मना करने पर सुदीप, अपनी मां को मारने लगा और अपनी मां के ऊपर कट्टा तान दिया। सुदीप की मां किसी तरह खुद को बचाकर भागी और अपने माइके मे अपने भाई को फोन लगाया। वहां से सुदीप का मामा और पड़ोस के दो और लड़के साथ में आए जिसमें एक लड़का विवेक था। जैसे ही ये लोग पहाड़पुर पहुंचे और सुदीप को समझाना चाहा, सुदीप ने कट्टे से विवेक के उपर गोली चला दी । गोली लगने से विवेक घायल हो गया और सुदीप मौके से फरार हो गया। वहां उपस्थित घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए घायल को वाराणसी लेकर चले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। तत्पश्चात ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि “पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।”