ब्यूरो डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्तार अंसारी को लेने के लिए पंजाब पहुंच चुकी है। मुख्तार अंसारी की कस्टडी के लिए यूपी पुलिस की टीम एकदम तड़के रूपनगर पुलिस लाइन पहुंची। बीते 26 मार्च को ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की जेल में शिफ्ट किया जाए जिससे उसके खिलाफ चल रहे केसों में ट्रायल पूरा किया जा सके।
Punjab: Uttar Pradesh Police arrive at Police Lines Rupnagar* to take gangster-turned-politician, Mukhtar Ansari, in its custody
On March 26, Supreme Court had ordered the transfer of BSP MLA Mukhtar Ansari to jail in UP from Punjab to face trials there pic.twitter.com/d9VdlbECvR
— ANI (@ANI) April 5, 2021
पूरी तैयारी के साथ पहुंची है यूपी पुलिस
मुख्तार अंसारी को लाने के लिए यूपी पुलिस पूरी तैयारी करके गई है। यूपी पुलिस के काफिल में दर्जनों जवान शामिल हैं तो साथ में वज्र वाहन भी है। इसके अलावा पीएसी प्लाटून भी यूपी पुलिस टीम के साथ पंजाब गई है।
मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में शिफ्ट होना है। इसके लिए बांदा जेल प्रशासन और जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मेडिकल टीम से लेकर जेल के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया है। हालांकि, यह भी साफ किया गया है कि मुख्तार अंसारी को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा।

