MLC चुनाव: सपा के चक्रव्यूह में फ़स गई भाजपा !

गाजीपुर | विधानसभा चुनाव में जहाँ भाजपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ तो वहीँ गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटें सपा के खाते में गई हैं ऐसे समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर एमएलसी चुनाव नहीं हारना चाहेगी. लेकिन इधर भाजपा ने एक बार फिर गाजीपुर की सीट से एमएलसी चुनाव के लिए विशाल सिंह चंचल पर भरोसा जताया है और सपा ने पंडित भोला नाथ शुक्ला को मैदान में उतारा है. भोला नाथ शुक्ला के मैदान में आने से विशाल सिंह चंचल के समर्थकों ने भोला नाथ शुक्ला के ऊपर आरोप लगाना शुरू कर दिया है . पिछले दिनों नामांकन पत्र खरीदने के दौरान विशाल सिंह चंचल के समर्थक ने भोला नाथ शुक्ला को फ्रॉड किस्म का व्यक्ति कहा था और इधर नामांकन के बाद विशाल सिंह चंचल ने भी भोला नाथ शुक्ला के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को बाहर से प्रत्याशी लाना पड़ रहा है.

बहरहाल सोमवार को सपा के भोला नाथ शुक्ला और भाजपा के विशाल सिंह चंचल ने अपना नामांकन पत्र गाजीपुर के जिला मुख्यालय स्थित रायफल क्लब में उप निर्वंचन अधिकारी के सामने दाखिल कर दिया. जहाँ विशाल सिंह चंचल के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी समेत ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशिपाल सिंह घूरा, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, हिमांशु सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह,अभिनव सिंह छोटू, देवांशु देव श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे तो वहीँ सपा के भोला नाथ शुक्ला के साथ नामांकन के समय जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव, जमानियां विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, मुहम्‍मदाबाद विधायक मन्‍नू अंसारी, जखनिया विधायक बेदी राम, सदर विधायक जैकिशन साहू आदि दिग्गज सपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading