आयुष्मान और आधार कार्ड पाकर खिल उठे वृद्धजनों के चेहरे…

लखनऊ | जागरूकता को लेकर तमाम सरकारी प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी अभी बहुत से नागरिकों ने आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है। यूआइएआइ (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया) के सर्वे में इसे लेकर सर्वाधिक उदासीनता महिलाओं और बच्चों में पाई गई है। इसका संज्ञान लेते हुए शुभ संकल्प फाउंडेशन ने वृद्धजनों और बच्चों को फोकस करते हुए आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू किया। शुभ संकल्प फाउंडेशन द्वारा शनिवार को इसके लिए 70+ आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड शिविर लखनऊ के तेलीबाग में सेनानी विहार कॉलोनी स्थित सियावती रेजीडेंसी में लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में बच्चों और वृद्धजनों का आधार कार्ड बनाया गया।

शिविर में शुभ संकल्प फाउंडेशन आधार कार्ड बनाने के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी और कार्यशाला जैसे आयोजन करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के करीब 30 वृद्धजन का बनाया गया। वहीँ करीब 25 नए आधार कार्ड भी बनाये गये, इसके अतिरिक्त करीब आधार कार्ड को अपडेट किया गया।

शुभ संकल्प फाउंडेशन ने बताया कि सरकार द्वारा अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजे) का लाभ अब 70 या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर लेने वाले सभी बुजुर्ग को दिया जा रहा है। इसके तहत पांच लाख रुपये तक का प्रतिवर्ष निःशुल्क उपचार मिल सकेगा और परिवार पर रुपये का अतिरिक्त बोझ नहीं आएगा। उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई बीमारियां भी इंसान को घेरने लगती हैं। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना उनके लिए सहूलियत की तरह होगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading