रिंकू सिंह को चीयर करने इकाना स्टेडियम पहुंची सांसद प्रिया सरोज
Lucknow: राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सोमवार को यूपी-टी 20 लीग का 16वां मुकाबला खेला गया, जिसमें मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स आमने-सामने थे। मैच की असली चर्चा खिलाड़ियों से ज्यादा उस शख्सियत को लेकर रही, जो दर्शक दीर्घा में नजर आईं।
जी हां, हम बात कररहे हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज की। प्रिया सरोज रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स को चीयर करने के लिए पहुंची थीं, लेकिन बारिश की वजह से मैच का नतीजा डकवर्थ-लुईस नियम से निकला और कानपुर की टीम जीत गई।
काले सूट में सजी-धजी प्रिया सरोज VVIP लाउंज से दर्शकों को हाथ हिलाकर वेव करती दिखीं। मैच के दौरान वे लगातार रिंकू सिंह और मेरठ मावेरिक्स की टीम को चीयर करती रहीं। कैमरों ने कई बार उनका क्लोज़-अप लिया और दर्शक भी उनकी एक झलक पाने को उत्सुक नजर आए। हालांकि, जब बारिश के चलते मुकाबले का नतीजा डकवर्थ-लुईस नियम से निकला और कानपुर सुपरस्टार्स ने पहली जीत दर्ज की, तो प्रिया थोड़ी मायूस दिखीं।
कानपुर सुपरस्टार्स ने जीत दर्ज की
मैच की बात करें तो मेरठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कानपुर की बल्लेबाजी के बाद मेरठ को 150 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में मेरठ ने 20 ओवर में 149 रन बनाकर 6 विकेट गंवाए। बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा और जब तक 8 ओवर में मेरठ का स्कोर 41/2 रहा, टीम 14 रन पीछे थी। इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और नियमों के आधार पर कानपुर सुपरस्टार्स ने जीत दर्ज की।