Lucknow: सरोजनी नगर के गौरी विहार कॉलोनी में गुरुवार देर रात 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवमोहन त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो अपने छोटे भाई शिवा और बहन के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, शिवमोहन ने हाल ही में अपनी प्राइवेट नौकरी छोड़ दी थी और नशे का आदी था। घटना के समय भी वह शराब के नशे में था। जब उसका छोटा भाई कमरे में गया तो उसने भाई को फंदे से झूलता देखा और शोर मचाया। इसके बाद मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरोजनी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में बेरोजगारी और नशे की लत बड़ी वजह मानी जा रही है। मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था—मां की सात साल पहले और पिता की चार साल पहले मौत हुई थी। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों और पड़ोसियों में गहरा शोक है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ में बेरोजगार युवक ने की आत्महत्या