Lucknow: लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजौली गांव में शनिवार की देर रात शराब की दुकान में चोरी हुई। चोरों ने कंपोजिट अंग्रेजी और बियर की दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
रविवार सुबह सफाईकर्मी ने दुकान का टूटा शटर देखा और दुकान मालिक आदित्य अवस्थी को सूचित किया। दुकान का लाइसेंस परेहटा निवासी राधा अवस्थी के नाम पर है। सेल्समैन अनिल जायसवाल ने बताया कि वह रात 10 बजे दुकान बंद करके गए थे। दुकान से तीन दिन की बिक्री के करीब दो लाख रुपए और कई शराब की बोतलें चोरी हुई हैं।
चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने शटर तोड़ने के बाद दुकान के अंदर घुसकर रैक और काउंटर से नकदी और महंगी शराब की बोतलें चुराईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दुकान के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
शराब के ठेके से बोतल उड़ा ले गए चोर!

