Lucknow में अचानक हुई बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत!

Lucknow: बुधवार की सुबह बादलों की आवाजाही के बीच राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश ने मौसम का मिज़ाज बदल दिया। वही विभूति खंड और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे एक ओर सड़कों पर जलभराव और जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। 20 अगस्त यानी आज को राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है।



अगले 5 दिन का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक लखनऊ में अगले 5 दिनों तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। और दिन में बादल छाए रहेंगे और शाम के वक्त कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उमस से हल्की राहत तो मिलेगी लेकिन नमी का असर बना रहेगा।

बारिश की वजह

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश पर मानसूनी ट्रफ सक्रिय है, जिसकी वजह से राजधानी और आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। तो वही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भी बारिश में योगदान कर रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम अगले कुछ दिनों तक असर में रहेगा और बारिश का दौर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading