पीएम मोदी ने 3 मई तक बढ़ाया लॉक डाउन

ब्यूरो डेस्क। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लगाए गए लाभ डाउन में लोगों की ईमानदारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की और कहा “मैं जानता हूं लॉग डाउन में कितनी दिक्कतें आई है, कोई अपने घरों से दूर है। कोरोना की लड़ाई मजबूती से आगे बढ़ रही है।”

उन्होंने कहा की “आपके त्याग ने देश को कोरोना के नुकसान से बचाया है, आपने कष्ट सहकर भी देश को बचाया है, मैं जानता हूं लाक़ डाउन में कितनी दिक्कतें आई हैं। मैं आप सब को आदर पूर्वक नमन करता हूं”

उन्होंने आगे कहा कि “जब भारत में 100 केस भी नहीं थे तो भारत ने पब्लिक प्लेसिस को बंद कर दिया था, जब भारत में एक भी केस नहीं था तब हमने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी। साथियों यह एक ऐसा संकट है जिसमें किसी भी देश के साथ तुलना करना उचित नहीं है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों ने कोरोना की स्थिति देखें तो भारत बहुत ही संभली हुई स्थिति में है।”

उन्होंने आगे कहा कि सोशल डिस्टेन्स और लॉक डाउन का बहुत बड़ा लाभ देश को मिला है। भारत ने जो रास्ता अपनाया है उसकी चर्चा पूरे दुनिया में होना स्वभाविक है। साथियों इन सब प्रयासों के बीच भी कोरोना जिस तरह फ़ैल रहा है, उसने सभी सरकारों को सावधान कर दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि “सभी राज्यों के साथ हुए बातचीत में कई सुझाव आए और सारे सुझाव को ध्यान में रखते हुए हमने तय किया है कि लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ाना होगा हमें अनुशासन का वैसे ही पालन करना है जैसे हम करते हुए आ रहे हैं।”

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading