उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP Ram Vilas) अब प्रदेश में अपने संगठन को नई ऊर्जा देने में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष (युवा) सिद्धिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में LJP (R) अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। पार्टी प्रमुख चिराग पासवान, जो केंद्र में मंत्री भी हैं, उन्होंने यूपी में अपने युवा नेतृत्व को खुला मैदान देते हुए कहा है कि हर जनपद में संगठन मजबूत बनाया जाएगा।
इधर पूर्वांचल में नशीले कफ सिरप रैकेट का खुलासा और उसका राजनीतिक कनेक्शन चर्चा में है। इस मामले में बाहुबली नेता धनंजय सिंह का नाम जोड़ा जा रहा है, हालांकि उन्होंने इसका खंडन किया है। वहीं LJP (R) के नेता खुलकर धनंजय सिंह के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं और जांच को केवल “साक्ष्यों के आधार” पर करने की बात कह रहे हैं।
दूसरी ओर, NDA के भीतर निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद के विवादित बयान ने राजनीति गर्म कर दी है। भाजपा नेता भी उनके खिलाफ बोल रहे हैं, जिससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे माहौल में LJP (R) का यूपी में आक्रामक विस्तार राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। देखें वीडियो:
…….
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com।
………
#UPPolitics #LJPRamVilas #ChiragPaswan #SiddhantMishra #NDA #DhananjaySingh #UPNews #PoliticalNews #ApnaBharatTimes #UPElection2027 #UttarPradesh #Baliya #SanjayNishad #NDAAlliance #KafSyrupRacket #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #UPUpdates #PurvanchalPolitics