रामधुन में मगन हो रही लहुरी काशी सुंदरकांड तो कहीं मंदिर की सफाई

गाजीपुर। अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लहुरी काशी में चारों तरफ धुन राममय हो गया है। कहीं सुंदरकांड तो कहीं राम भजन चल रहा है। कई जगह मंदिरों में हरीकीर्तन मंडलियां धुन रमाए हुए हैं। पूरा जिला राममय हो गया है।

रामभक्तों ने निकाली बाइक जुलूस
दुबिहां। क्षेत्र के पातर गांव में श्रीराम भक्तों ने बाइक जुलूस निकाला। श्रीराम के उद्धोष के साथ ही भक्तों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि यह सभी सनातनियों के लिए गौरव का क्षण है। हम सब के आराध्य भगवान श्रीराम मंदिर में पधार रहे हैं। एक लंबी लड़ाई के बाद यह सुख अच्छा हम सबके सामने आया है। हम सब इस सुखद क्षण को भव्य तरीके से अपने घरों, मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर आगामी 22 तारीख को उत्सव के रूप में मनाएं। बाइक जुलूस बाबा गंगेश्वर नाथ धाम से शुरू होकर क्षेत्र के भरौली, विश्वंभरपुर, लठ्ठूडीह, दुबिहां मोड़, गांधीनगर, पहराजपुर, दुबिहां बाजार, गड़ार, गोसलपुर,डेहमा होते हुए ताजपुर तक गया। इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि अमन सिंह, नथुनी सिंह, टुनटुन सिंह, देवेंद्र सिंह देव, श्याम राज तिवारी, कृपा शंकर सिंह, प्रवीण राय, हिमांशु राय,डॉ विजेंद्र सिंह, संपूर्णानंद उपाध्याय, अभिषेक राय आदि राम भक्त मौजूद रहे।

रविंद्रपुरी गोराबाजार में शुक्रवार को कष्ट हरण हनुमान मंदिर एवं तहसील परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर में नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का सस्वर आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं के साथ आरती की एवं प्रसाद वितरण किए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, जेई विवेक बिंद, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अमरेश गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि अजय कुशवाहा आदि श्रद्धालुगण मौजूद थे। बृहस्पतिवार को देर शाम उप निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने डॉग स्क्वायड वाराणसी के डॉग चार्ली के साथ चारों तरफ प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया गया। इस दौरान कई गाड़ियों की भी चेकिंग की गई। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिला गंगा समिति एवं विशाल भारत संस्थान की ओर से 14 से 22 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत श्मशान घाट स्थित काली मंदिर के प्रांगण में जिला परियोजना अधिकारी(नमामि गंगे) बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बृजेश कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा से स्वच्छता अभियान चलाकर जन-जन को जागरुक किया जा रहा है। देश एवं प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए एक-एक नागरिक को आगे आना होगा, तभी स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के चेयरमैन शंकर पांडे,पियूष पाण्डेय, विप्लव रावत, प्रदीप रावत, एडवोकेट गौरव तिवारी,अनिल यादव, विवेक चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading